मनोज पांडे
टेक्नो कैमॉन 20 सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसमें Tecno Camon 20, Tecno Camon 20 Pro 5G और Tecno Camon 20 Premier 5G शामिल हैं।
Tecno Camon 20 Premier 5G में 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
डिवाइस में 6nm आधारित ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8050 प्रोसेसर और ARM G77 MC9 GPU है।
Tecno Camon 20 Premier 8GB LPDDR4X रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है।
बैकअप के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
कैमॉन 20 प्रीमियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। जिसमें 50MP 6P+1G लेंस, 108MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा लेंस, 2MP पोर्ट्रेट लेंस मिलता है। कैमरे में ऑक्टा रिंग फ्लैश और लेजर ऑटोफोकस भी है।
सेल्फी के लिए डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 32MP का कैमरा है।
फोन की सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह फोन Android 13 पर आधारित टेक्नो के HiOS 13 पर चलता है।
डिवाइस में 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 802.11 b/g/n/ac, ब्लूटूथ v5.2, GPS/GLONASS, NFC और बेहतर ऑडियो, FM रेडियो के लिए स्टीरियो स्पीकर जैसे फीचर्स शामिल हैं।
Tecno Camon 20 Premier 5G फोन सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आता है जिसमें 8GB रैम + 512GB इंटरनल स्टोरेज शामिल है।
कंपनी ने फिलहाल फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है, कीमत का खुलासा जून के आखिरी हफ्ते में होगा।