प्रीति शर्मा
बॉलीवुड की डीवा तमन्ना भाटिया इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर फिल्म तक में अपने नाम का परचम लहरा रही हैं।
फिल्मों में उनके आइटम सॉन्ग तहलका मचा रहे हैं। उनकी खूबसूरती, डांस और एक्टिंग स्किल की लोग तारीफ कर रहे हैं।
बॉलीवुड में आने से पहले एक्ट्रेस ने साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने बहुत ही कम उम्र से ही एक्टिंग शुरू कर दी थी।
तमन्ना जब 15 साल की थीं तो उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। हालांकि उनकी पहली फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई।
उनकी पहली फिल्म का नाम चांद सा रोशन चेहरा था। इसके बाद उन्होंने वीडियो एलबम में भी काम किया। फिर तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया।
साउथ की फिल्मों में काम करते करते वह बड़ी स्टार बन गईं और 2013 में हिंदी फिल्मों में वापसी की।
बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म हिम्मतवाला थी। इस दौरान उन्होंने कुछ हिट तो कुछ फ्लॉप फिल्में की।
तमन्ना को सबसे ज्यादा पहचान बाहुबली फिल्म से मिली। इसके बाद उनकी सफलता बढ़ती चली गई और आज उन्हें हर कोई जानता है।