सुनीता पांडे
बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम, बुखार, फूड पॉइजनिंग, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड और डायरिया जैसी बीमारियां होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।
ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मौसम के हिसाब से खानपान का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
आइए जानते हैं बदलते मौसम में किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों का नहीं?
बदलते मौसम में हफ्ते में दो से तीन बार उबले मूंगफली के दाने और भीगी अंकुरित दाल जरूर खानी चाहिए।
ऐसे मौसम में आप भुट्टा, दूधी, ककड़ी, कद्दू, बेल वाली सब्जी के अलावा जड़ वाली सब्जी में सूरन और अरबी चुन सकते हैं।
तुलसी के पत्ते और लौंग का काढ़ा बनाकर पीने से भी मौसमी बीमारियों से बचाव हो सकता है।
खाने की थाली में देसी सीजनल सब्जियां जरूर होनी चाहिए, इससे रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
बदलते मौसम के दौरान वात कुपित करने वाले खट्टे, तेज मिर्च-मसाले वाले, तले हुए, बेसन के बने हुए और बासी पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।
ज्यादा देर तक पका हुआ खाना खाने से बचें और पानी भी उबालकर पीना चाहिए, क्योंकि इस मौसम में सबसे ज्यादा खतरा दूषित पानी से होता है।