प्रीति शर्मा
सुबह नहाने से शरीर का तापमान थोड़ा गिरता है फिर बढ़ जाता है जिससे आप एक्टिव हो जाते हैं।
जब सुबह शांति से नहाते हैं तो इस समय को सबसे बेहतरीन और क्रिएटिव माना जाता है।
सुबह का स्नान शरीर में कोर्टिसोल के स्तर को कम करता है जिससे मानसिक सुकून मिलता है।
यही वजह है कि सुबह के समय नहाने से सुस्ती और आलस मिनटों में गायब हो जाता है।
सुबह नहाने से रातभर त्वचा पर जमे हुए टॉक्सिन्स और पसीना साफ हो जाता है।
जानकारी के अनुसार कोल्ड शावर फोकस बढ़ता है और गुनगुना पानी मांसपेशियों को आराम देता है।
सुबह के समय नहाने से ब्लड सर्कुलेशन और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।
नहाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे शरीर बीमारियों से दूर रहता है।