गर्मी में पेट को ठंडा और दुरुस्त रखने के लिए खाने योग्य चीजें

सिमरन सिंह

छाछ

प्रोबायोटिक्स से भरपूर छाछ पेट को ठंडक देती है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है।

दही

गर्मी में रोजाना दही खाना पेट की गर्मी को दूर करता है और शरीर को कूल रखता है।

नारियल पानी

इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है और पेट की जलन से राहत देता है।

खीरा

80% से ज्यादा पानी वाला खीरा बॉडी को डिटॉक्स करता है और पेट को ठंडा बनाए रखता है।

तरबूज

गर्मियों का राजा फल – तरबूज पेट की गर्मी और एसिडिटी से बचाता है।

पुदीना

पुदीने का पानी या चटनी गर्मी में पेट को ठंडा रखता है और डाइजेशन बेहतर करता है।

आम पना

कच्चे आम से बना आम पना न केवल हीटस्ट्रोक से बचाता है बल्कि पेट को भी ठंडा रखता है।

साबुत धनिया का पानी

रातभर भिगोया हुआ धनिया का पानी सुबह पीने से पेट ठंडा और साफ रहता है।

गुड़-नींबू का शरबत

गर्मी में एनर्जी के लिए गुड़ और नींबू का मिक्स पेट को ठंडा रखने में असरदार है।

एलोवेरा जूस

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर एलोवेरा जूस पेट में सूजन और गर्मी को दूर करता है।

रात के बचे चावल से बनाएं टेस्टी नाश्ता