संदीप पांडे
सनी देओल और अमीषा शनिवार देर शाम को अटारी वाघा बॉर्डर पहुंचें।
सनी देओल और अमीषा के साथ सिंगर उदित नारायण भी दिखे।
सनी देओल और अमीषा ने रिट्रीट सेरेमनी देखने के बाद “हिंदुस्तान जिंदाबाद” के नारे भी लगाए।
सनी देओल फुल एनर्जी में फिल्म के डायलॉग बोलते हुए नजर आए।
सनी देओल ने अटारी वाघा बॉर्डर से कुछ तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है।
तस्वीरों में सनी देओल कुर्ता-पायजामा और पगड़ी में काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।
सनी देओल और अमीषा की स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2’ 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।