Rhinestone से Gemstone तक, अब जूतों पर दिखेगा गहनों जैसा शौक, ट्राई करें ये स्टाइल

रीता राय सागर

टैसल्स और रंगीन मोतियों से सजी हील्स

बंजारा स्टाइल की इन हील्स पर लगे रंग-बिरंगे पर्ल्स और लटकते टैसल्स इन्हें बोहो चिक लुक देते हैं। एथनिक आउटफिट से लेकर प्लेन कुर्ती और जींस तक, ये सैंडल्स आपके लुक को खास बनाते हैं।

न्यू फुटवियर ट्रेंड | Source: Pinterest

बूट्स पर सजे रंग-बिरंगे रत्न

सब्यासाची कलेक्शन में एंकल बूट्स और म्यूल्स पर रंगीन स्टोन और बीड्स की सजावट ट्रेंड में है। ये फुटवियर वेस्टर्न आउटफिट को भी रॉयल टच देते हैं।

न्यू फुटवियर ट्रेंड | Source: Pinterest

स्टाइलिश फ्लोरल पंप्स

चमकदार फिनिश, फूलों की डिटेलिंग और छोटे-छोटे स्टोन वाले पंप्स पार्टी और डिनर आउटिंग के लिए अच्छे विकल्प होते हैं।

न्यू फुटवियर ट्रेंड | Source: Pinterest

स्टोन की चमक

डोल्से एंड गब्बाना के फुटवियर में गोल्डन ब्रोकेड, एंटीक मेडलियन और रूबी-एमरल्ड जैसे रंगों के स्टोन नजर आए। ये बूट्स किसी भी सिंपल लुक को खास बनाते हैं।

न्यू फुटवियर ट्रेंड | Source: Pinterest

ग्लिटर भी है इन ट्रेंड

फुटवियर पर बहुत ज्यादा सजावट जरूरी नहीं। एक खूबसूरत जेमस्टोन या साइड में लगा छोटा सा ज्वेल एक्सेंट भी साधारण हील्स को स्टेटमेंट फुटवियर बना सकता है।

न्यू फुटवियर ट्रेंड | Source: Pinterest

रूबी और एमरल्ड रंगों का जलवा

लाल, हरे, बैंगनी और नीले रंग के जेमस्टोन फुटवियर को आकर्षक बनाते हैं। खासतौर पर एंटीक गोल्ड फिनिश के साथ ये रंग काफी रिच लगते हैं।

न्यू फुटवियर ट्रेंड | Source: Pinterest

सैंडल्स पर लटकेंगी चमकदार चेन

चंकी सैंडल्स पर राइनस्टोन चेन की कई लेयर्स का इस्तेमाल किया गया। यह स्टाइल उन लोगों के लिए है जो सिंपल कपड़ों के साथ भी कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं।

न्यू फुटवियर ट्रेंड | Source: Pinterest

गोल्डन हील्स में दिखेगा रॉयल अंदाज

सेंट लॉरेंट ने गोल्डन सर्पेंट डिजाइन, पैरों पर लिपटी चेन और बड़े जेमस्टोन वाली हील्स से फुटवियर को ज्वेलरी जैसा लुक दिया।

न्यू फुटवियर ट्रेंड | Source: Pinterest

क्लासी सिंगल स्टोन

कभी-कभी एक सिंगल स्टेटमेंट स्टोन भी फुटवियर की सुंदरता बढ़ाने के लिए काफी होते हैं। इस तरह के सैंडल्स में डार्क कलर्स जैसे- ब्लू, वाइन रेड और रूबि आपको रिच लुक देते हैं।

न्यू फुटवियर ट्रेंड | Source: Pinterest

Gen Z की दीवानी हैं ये 10 Dainty और Whimsical ज्वेलरी, हर आउटफिट को देंगी क्यूट लुक

Swipe Up