सोनाली झा
बॉलीवुड की आइकन और ग्लोबल फैशन म्यूज सोनम कपूर ने डियोर ऑटम शो 2025 में अपनी मौजूदगी से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
जापान की राजधानी क्योटो में आयोजित इस शो में सोनम ने डियोर प्री-फॉल 2025 के शानदार ड्रेस में शिरकत की।
सोनम ने अपने अंदाज में गरिमा व स्टाइल का संगम प्रस्तुत किया। वह इस शो में भाग लेने वाली एकमात्र बॉलीवुड स्टार रहीं।
डियोर की ब्रांड एम्बेसडर के रूप में, सोनम ने एक बार फिर अपनी विशिष्ट एलिगेंस और सादगी का परिचय दिया।
यह शो क्योटो के प्रसिद्ध टो-जी मंदिर में आयोजित किया गया, जिसमें सोनम कई प्रतिष्ठित मेहमानों के साथ शामिल हुईं।
सोनम को उनकी बहन रिया कपूर ने स्टाइल किया था। उन्होंने अपनी डियोर लुक की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं।
सोनम कपूर ने कहा कि जापान हमेशा मेरे दिल के बेहद करीब रहा है। शादी के बाद मैं अपने पति के साथ क्योटो कई बार आई हूं।
यहां के लोगों की गर्मजोशी और अपनापन महसूस किया है। इस साल डियोर एम्बेसडर के तौर पर लौटना मेरे लिए और भी खास है।