प्रीति शर्मा
सर्दियों के मौसम में अक्सर देखा जाता है कि एड़ियों के फटने की समस्या बढ़ जाती है।
फटी एड़ियों से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू तरीके अपनाए जा सकते हैं।
मधुमेह, मोटापा, थायराइड और फंगल इंफेक्शन जैसी स्थितियों में भी एड़ियां ज्यादा फटती हैं।
विटामिन सी और विटामिन बी3 की कमी से त्वचा कमजोर होती है और एड़ियां फटती हैं।
नारियल तेल को हल्का गुनगुना करके रोज रात को एड़ियों पर लगाने से पोषण मिलता है।
शहद लगाने से दरारों में दर्द कम होता है और भराव तेज होता है।
गर्म पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक डालकर पैरों को कुछ देर डुबोने से त्वचा नरम हो जाती है।
पके केले को मसल कर एड़ियों पर लगाने से प्राकृतिक नमी मिलती है।