सिमरन सिंह
मार्च से ही गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। घरों के साथ-साथ अब कारों में भी AC चलना शुरू हो गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत तरीके से AC चलाने से कार का माइलेज कम हो सकता है?
कार का AC इंजन से ऊर्जा लेता है। जब AC ज्यादा तेज चलता है तो इंजन पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे फ्यूल की खपत बढ़ जाती है और माइलेज कम हो जाता है।
ज्यादातर कारों में AC फैन की स्पीड 1, 2, 3 और 4 होती है।, 1: कम स्पीड, 2: मीडियम स्पीड, 3: तेज, 4: सबसे तेज
अगर आप AC को हमेशा 4 नंबर पर चलाते हैं तो कार जल्दी ठंडी जरूर होती है, लेकिन इससे इंजन पर ज्यादा लोड पड़ता है और तेल ज्यादा खर्च होता है।
अगर आपकी कार में मैनुअल AC है, तो 1 या 2 नंबर की फैन स्पीड सबसे बेहतर मानी जाती है। इससे कार आराम से ठंडी रहती है और माइलेज पर भी ज्यादा असर नहीं पड़ता।
अगर आपकी कार में ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम है, तो तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखें। इससे केबिन आरामदायक रहता है और फ्यूल की बचत होती है।
अगर कार धूप में खड़ी रही हो तो पहले कुछ मिनट के लिए खिड़कियां खोल दें। इससे अंदर की गर्म हवा बाहर निकल जाएगी और बाद में AC जल्दी ठंडक देगा।
AC में रीसर्कुलेशन मोड चालू करने से ठंडी हवा कार के अंदर ही घूमती रहती है। इससे कार जल्दी ठंडी होती है और AC को कम मेहनत करनी पड़ती है।
अगर मौसम ज्यादा गर्म नहीं है तो सिर्फ ब्लोअर से भी काम चल सकता है। हर समय AC चलाने से बचेंगे तो फ्यूल की बचत होगी।
कार के AC की समय-समय पर सर्विस कराते रहें। इससे कूलिंग बेहतर रहती है और इंजन पर अतिरिक्त दबाव भी नहीं पड़ता।