सोनाली झा
शर्लिन चोपड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेबाक एक्ट्रेस में से एक हैं।
शर्लिन चोपड़ा अक्सर अपने विवादों को लेकर चर्चा में रहती हैं।
शर्लिन चोपड़ा एक बार राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी की लड़ाई में कूद गई थीं।
शर्लिन ने आदिल को सुलझा हुआ इंसान और अपना भाई बताया है। इसके बाद से शर्लिन और राखी के बीच विवाद शुरू हो गया था।
इतना ही नहीं शर्लिन चोपड़ा और साजिद खान का विवाद भी काफी सुर्खियों में रहा था।
शर्लिन ने साजिद खान पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
साजिद खान के अलावा शर्लिन का नाम राज कुंद्रा केस में भी काफी उछला था।
शर्लिन ने राज कुंद्रा पर काम करने के बाद पैसा नहीं देने का आरोप लगाया था।