सुनीता पांडे
आज अयोध्या ही नहीं पूरा देश राममय है और बॉलीवुड सितारे भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या गए हैं।
इसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और कंगना रनौत सहित साउथ के कई बड़े सेलिब्रिटी शामिल हो चुके हैं।
लेकिन कई ऐसे सितारें हैं जो आज रामलला के दर्शन से वंचित रह जाएंगे क्योंकि उन्हें इस समारोह में शामिल होने का न्योता नहीं मिला है।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए जिन सितारों को न्योता नहीं मिला है उनमें शाहरुख खान का नाम भी शामिल है।
बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान को अभी तक राम मंदिर के लिए न्योता नहीं भेजा गया है। इसकी बड़ी वजह उनकी हाई सिक्योरिटी मानी जा रही है।
आमिर खान का नाम भी न्योता नहीं मिलने वालों की सूची में शामिल है।
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह राम मंदिर की तरफ से आने वाले न्योते से वंचित रह गए।
यहां तक कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण नहीं मिला है।
Ibrahim Ali Khan and Khushi Kapoor in Karan Johar's next film
सैफ अली खान और करीना कपूर भी अयोध्या में हो रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होंगे।
Manyata Dutt PHOTOS: बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ियों में शामिल संजय दत्त (Sanjay Dutt) और मान्यता दत्त (Manyata Dutt) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखाई देते है। शादी के बाद भले ही मान्यता ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली हो लेकिन अपने बोल्ड अवतार से वह अक्सर रूबरू करती दिखाई देती हैं। फैमिली फोटोज के अलावा सोलो फोटोज में मान्यता अलग-अलग आउटफिट्स में जलवे बिखेरती हैं। मान्यता दत्त अक्सर अपने फैशन सेंस और वेस्टर्न आउटफिट्स से बड़ी साइलेंटली लोगों का दिल जीतती रहती हैं। फैंस भी इस दौरान उनकी तारीफ करते नहीं थकते। आप भी देखें इन तस्वीरों को- (फोटो साभार- @ Manyata Dutt)