मनोज पांडे
क्या आपने कभी सोचा है कि अगर ‘शार्क टैंक इंडिया’ के जज बच्चे होते तो कैसे दिखते? शायद नहीं सोचा होगा, पर सोशल मीडिया पर उनकी ऐसी ही तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं, जो काफी मजेदार हैं।
अनुपम मित्तल, नमिता थापर, अशनीर ग्रोवर, पीयूष बंसल, विनीता सिंह और गजल अलघ, बिजनेस की दुनिया में ये जाना-माना नाम हैं, जिन्हें कुछ महीने पहले तक बहुत कम ही लोग जानते थे और अब ये पूरे देश में मशहूर हो गए हैं।
उन्हें मशहूर करने में ‘शार्क टैंक इंडिया‘ नाम के शो का बहुत बड़ा हाथ है। ये शो भारत का सबसे लोकप्रिय टीवी शो बन गया है।
सोशल मीडिया पर इस शो के जजों को लेकर मजेदार मीम्स अक्सर वायरल होते रहते हैं, लेकिन फिलहाल तो सोशल मीडिया पर उनकी कुछ यूनिक तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें देख कर लोग भी हैरत में पड़ गए हैं।
क्या आपने कभी सोचा है कि अगर ‘शार्क टैंक इंडिया’ के जज बच्चे होते तो कैसे दिखते? शायद नहीं सोचा होगा, पर सोशल मीडिया पर उनकी ऐसी ही तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं, जो काफी मजेदार हैं।
इन तस्वीरों को देख कर आपके चेहरे पर मुस्कान न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। पहली तस्वीर अशनीर ग्रोवर की है, जिसमें उनके बच्चे वाले रूप को दिखाया गया है।
जबकि दूसरी तस्वीर अनुपम मित्तल की, तीसरी तस्वीर पीयूष बंसल की, चौथी तस्वीर अमन गुप्ता की, पांचवीं तस्वीर नमिता थापर की, छठी तस्वीर गजल अलघ की है।
असल में इन तस्वीरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी कृत्रिम बुद्धि की मदद से बनाया गया है।
अशनीर ग्रोवर का ‘बेबी अवतार’ शानदार है, तो कोई उन्हें ‘बेबी शार्क’ कह रहा है। वहीं, एक यूजर ने अमन गुप्ता के बेबी अवतार को हैंडसम करार दिया है।
जबकि एक अन्य यूजर का कहना है कि पीयूष बंसल का बेबी अवतार बड़ा ही क्यूट है।