प्रीति शर्मा
दिल हमारे शरीर का सबसे अहम हिस्सा है जिसे स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है।
खराब खानपान, तनाव, तंबाकू का सेवन और नींद की कमी दिल को नुकसान पहुंचाती हैं।
आयुर्वेद के अनुसार दिल को स्वस्थ रखने के लिए हल्दी बहुत अच्छी होती है।
हल्दी में करक्यूमिन होता है जो ब्लड को साफ करने का काम करता है।
लहसुन का सेवन दिल के लिए अच्छा होता है जो रक्तचाप को सामान्य रखने में मदद करता है।
मेथी और दालचीनी का सेवन दिल की बीमारियों को कम करने में मदद करता है।
इसके अलावा पूरी नींद और तनाव की कमी जैसी चीजें दिल को स्वस्थ रखने में मदद करती है।
लाइफस्टाइल में बदलाव के साथ योग और प्राणायाम को भी रूटीन में शामिल कर सकते हैं।