MacBook की ये ट्रिप आएंगी काम

सिमरन सिंह

MacBook में स्क्रीन रिकॉर्डिंग

macOS में स्क्रीन रिकॉर्डिंग के लिए Screenshot Toolbar पहले से मौजूद होता है, इसके लिए किसी भी थर्ड-पार्टी ऐप को इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं

All Source: Tata Motors Altroz

Screenshot Toolbar कैसे खोलें

कीबोर्ड से Shift + Command + 5 एक साथ दबाएं, स्क्रीन के नीचे Screenshot Toolbar ओपन हो जाएगा, स्क्रीन रिकॉर्डिंग का ऑप्शन चुनें

टूलबार में से

Record Entire Screen (पूरी स्क्रीन रिकॉर्ड करने के लिए), Record Selected Portion (सिर्फ चुना हुआ हिस्सा रिकॉर्ड करने के लिए)

रिकॉर्डिंग कैसे शुरू करें

ऑप्शन चुनने के बाद Record बटन पर क्लिक करें, रिकॉर्डिंग तुरंत शुरू हो जाएगी

रिकॉर्डिंग कैसे रोकें

स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर दिख रहे Stop आइकन पर क्लिक करें, रिकॉर्डिंग उसी समय बंद हो जाएगी

रिकॉर्ड की गई फाइल

वीडियो अपने आप Desktop पर सेव हो जाती है या फिर आपकी चुनी हुई लोकेशन में सेव हो जाती है

स्क्रीन के साथ ऑडियो भी रिकॉर्ड करना है?

Screenshot Toolbar में Options पर क्लिक करें, यहां से Microphone को सिलेक्ट करें, अब स्क्रीन के साथ आपकी आवाज भी रिकॉर्ड होगी

QuickTime Player

QuickTime Player ओपन करें, File > New Screen Recording पर क्लिक करें, रिकॉर्डिंग शुरू करें

रिकॉर्डिंग के बाद आसान एडिटिंग

रिकॉर्डेड वीडियो को Preview या QuickTime Player में ओपन करें, यहां से बेसिक कट, ट्रिम और एडिटिंग की जा सकती है

ये है इंडिया की सबसे सस्ती डीजल कार

Swipe Up