सुनीता पांडे
धरती की उत्पत्ति को लेकर वैसे तो वैज्ञानिकों ने कई सारी थ्योरी दी हैं। लेकिन अभी भी धरती और उसके जीवन से जुड़े कई रहस्य अनसुलझे हैं।
वैज्ञानिकों को संदेह है कि समुद्र में मिला यह ग्रेविटी होल एक प्राचीन समुद्र के अवशेष हो सकते हैं। जो लाखों साल पहले गायब हो गया था।
महासागर में जिस जगह ग्रेविटी होल मिला है, वहां पर गुरुत्वाकर्षण बल बाकी पृथ्वी से कमजोर पड़ जाता है।
यह विशाल ग्रेविटी होल 2 मिलियन वर्ग मील का इलाका है। जो पृथ्वी की क्रस्ट के नीचे 600 वर्ग मील तक फैला है।
ग्रेविटी होल ने लगभग 20 मिलियन वर्ष पहले अपना वर्तमान स्वरूप धारण किया था और अनुमान है कि यह लाखों वर्षों तक बना रहेगा।
अभी इस ग्रेविटी होल को लेकर कई रहस्य सामने आने बाकी हैं।