प्रीति शर्मा
सावन का शुभ महीना शिव जी को समर्पित होता है जो 11 जुलाई से शुरू हो चुका है।
इस महीने भगवान शिव की पूजा अर्चना करना विशेष महत्व रखता है।
इस शुभ अवसर पर कुछ पौधों को घर पर लगाने से समस्याएं दूर हो सकती हैं।
सावन में बेलपत्र का पौधा घर पर लगाने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।
सावन में शमी का पौधा घर पर लगाने से परिवार पर महादेव की कृपा बनी रहती है।
भगवान शिव को आक का पौधा चढ़ाया जाता है इसे भी लगाना शुभ होता है।
माना जाता है कि घर में धतूरे का पौधा लगाने से समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
वास्तु के अनुसार आंवले का पौधा घर पर लगाने से परिवार में सुख शांति बनी रहती है।