Saree Bangles: किस रंग की साड़ी पर कौन सी चूड़ी लगेगी खूबसूरत? देखें 10 स्टाइलिश कलर कॉम्बिनेशन

अंकिता पटेल

सही चूड़ी से निखरेगा साड़ी लुक

साड़ी का रंग जितना खूबसूरत हो, सही चूड़ी उसके लुक को उतना ही निखार सकती है। मैचिंग या कॉन्ट्रास्ट चूड़ियां चुनकर आप साधारण साड़ी को भी आकर्षक और स्टाइलिश अंदाज दे सकती हैं।

सही चूड़ी से निखरेगा साड़ी लुक | Source: Pinterest

लाल साड़ी पर हरी चूड़ियां

लाल साड़ी के साथ हरी चूड़ियां पारंपरिक और आकर्षक संयोजन बनाती हैं। खासकर त्योहार या शादी के मौके पर लाल-हरे रंग की यह जोड़ी बेहद खूबसूरत लग सकती है।

लाल साड़ी पर हरी चूड़ियां | Source: Pinterest

पीली साड़ी पर गुलाबी चूड़ियां

पीली साड़ी के साथ गुलाबी चूड़ियां फ्रेश और चटख लुक देती हैं। हल्के पीले रंग पर रानी या फ्यूशिया गुलाबी चूड़ियां खास तौर पर आकर्षक लग सकती हैं।

हरी साड़ी के साथ लाल चूड़ियां अच्छा कॉन्ट्रास्ट देती हैं। गहरे हरे रंग की साड़ी पर चटक लाल चूड़ियां पहनने से हाथों की खूबसूरती उभरती है और पारंपरिक लुक और निखर सकता है।

हरी साड़ी पर लाल चूड़ियां | Source: Pinterest

पीली साड़ी पर गुलाबी चूड़ियां

पीली साड़ी के साथ गुलाबी चूड़ियां फ्रेश और चटख लुक देती हैं। हल्के पीले रंग पर रानी या फ्यूशिया गुलाबी चूड़ियां खास तौर पर आकर्षक लग सकती हैं।

पीली साड़ी पर गुलाबी चूड़ियां | Source: Pinterest

नीली साड़ी पर सिल्वर चूड़ियां

रॉयल ब्लू या गहरे नीले रंग की साड़ी के साथ सिल्वर चूड़ियां एलिगेंट लुक देती हैं। अगर साड़ी पर सिल्वर बॉर्डर या कढ़ाई है, तो इसी रंग की चूड़ियां पूरे पहनावे को संतुलित बना सकती हैं।

नीली साड़ी पर सिल्वर चूड़ियां | Source: Pinterest

गुलाबी साड़ी पर सफेद चूड़ियां

गुलाबी साड़ी के साथ सफेद या मोती जैसी चूड़ियां सॉफ्ट और नाजुक लुक देती हैं। हल्के गुलाबी रंग की साड़ी के साथ यह संयोजन खास तौर पर खूबसूरत लगता है।

गुलाबी साड़ी पर सफेद चूड़ियां | Source: Pinterest

काली साड़ी पर सुनहरी चूड़ियां

काली साड़ी के साथ सुनहरी चूड़ियां पहनने से लुक में रॉयल अंदाज आता है। खासकर पार्टी या उत्सव के लिए यह संयोजन आकर्षक हो सकता है।

काली साड़ी पर सुनहरी चूड़ियां | Source: Pinterest

सफेद या आइवरी साड़ी पर लाल चूड़ियां

सफेद या आइवरी साड़ी के साथ लाल चूड़ियां शानदार कॉन्ट्रास्ट बनाती हैं। साड़ी को पारंपरिक अंदाज देना हो तो लाल चूड़ियों के साथ कुछ सुनहरी चूड़ियां भी शामिल की जा सकती हैं।

सफेद या आइवरी साड़ी पर लाल चूड़ियां | Source: Pinterest

बैंगनी साड़ी पर हरी चूड़ियां

बैंगनी या जामुनी साड़ी के साथ हरी चूड़ियां अलग और खूबसूरत कॉन्ट्रास्ट देती हैं। अगर साड़ी में हरे रंग की बॉर्डर या कढ़ाई है, तो यह संयोजन और भी संतुलित दिखाई दे सकता है।

बैंगनी साड़ी पर हरी चूड़ियां | Source: Pinterest

पेस्टल साड़ी पर गोल्डन चूड़ियां

पेस्टल गुलाबी, लैवेंडर, पीच या हल्की नीली साड़ी के साथ हल्की सुनहरी या सिल्वर चूड़ियां बेहद सलीकेदार लग सकती हैं। नाजुक चूड़ियों का सेट ऐसे सॉफ्ट लुक को ज्यादा भारी भी नहीं बनाता।

पेस्टल साड़ी पर गोल्डन चूड़ियां | Source: Pinterest

Saree Blouse Combination: किस रंग की साड़ी पर कौन सा ब्लाउज पहनें? देखें 10 ट्रेंडिंग कलर कॉम्बिनेशन

Swipe Up