सोनाली झा
सामंथा रूथ प्रभु अपनी पर्सनल लाइफ के खूबसूरत नए दौर का आनंद ले रही हैं।
सामंथा जल्द ही मां बनने वाली हैं और हाल ही में उन्होंने कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं।
सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर काम से जुड़े पलों की कई तस्वीरें पोस्ट कीं।
इन तस्वीरों में सामंथा अलग-अलग जगहों पर कैंडिड मूमेंट एंजॉय करती नजर आईं।
कुछ मिरर सेल्फी में सामंथा अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई भी दिखाई दीं।
इस दौरान ‘मा इंति बंगारम’ स्टार ने बेहद कैजुअल और कंफर्टेबल लुक कैरी किया।
सामंथा की तस्वीरों में काम के साथ-साथ आराम के खूबसूरत पल भी देखने को मिले।
सामंथा की इन क्यूट तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
एक यूजर ने कमेंट किया कि क्यूटेस्ट मदर, तो दूसरे ने उनके प्रेग्नेंसी ग्लो की तारीफ की।