संदीप पांडे
नोटिस में एक्टर और उनकी प्रोडक्शन कंपनी ने कहा है कि वो किसी भी फिल्म के लिए कास्टिंग नहीं कर रहे हैं।
सलमान खान और उनकी प्रोडक्शन कंपनी ने यह भी बताया कि उन्होंने फ्यूचर की किसी भी फिल्म के लिए किसी कास्टिंग एजेंट को हायर नहीं किया है।
सलमान खान ने नोटिस में लोगों से गुजारिश करते हुए कहा कि उनके और उनकी प्रोडक्शन कंपनी के नाम से आए किसी भी कास्टिंग ईमेल, मैसेज और कॉल पर भरोसा न करें।
नोटिस में यह भी कहा गया है कि सलमान खान और उनकी प्रोडक्शन कंपनी का गलत इस्तेमाल करने वाले पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
2020 में भी सलमान खान के फिल्मों के लिए कास्टिंग करने की अफवाहें सामने आई थीं। उस वक्त भी सलमान खान ने इसे फेक बताया था।
सलमान खान आखिरी बार फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आए थे।
सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘टाइगर 3’ में कटरीना कैफ के साथ दिखाई देंगे।