मनोज पांडे
फोटोग्राफी के लिए मोबाइल में डुअल फोन कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें 64 मेगापिक्सल का OIS कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यूजर्स को 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
फोन में 4500 एमएएच की बैटरी और 44 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। यह फोन Android 13 पर आधारित है। यह फोन 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के दो वेरियंट में उपलब्ध होगा।
वीवो टी2 एक्स 5जी स्मार्टफोन में आईपीएस डिस्प्ले मिलेगा जिसे 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। यह मीडियाटेक डिमेंशिया 700 प्रोसेसर के साथ आता है।
डुअल कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का कैमरा और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा शामिल है। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी का सपोर्ट मिलेगा।
वीवो टी2 5जी और वीवो टी2एक्स 5जी को आप फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। 6/128 जीबी स्टोरेज वाले वीवो टी2 5जी वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। 8/128 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 20,999 रुपये है।
साथ ही इस सीरीज के वीवो टी2 एक्स 5जी फोन पर भी 1,000 रुपये की छूट मिल रही है। इस फोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें आप इस फोन को 4/128, 6/128 और 8/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में खरीद सकते हैं। बेस मॉडल की कीमत 12,999 रुपये है।