900 रूपए के लिए बनी सेल्स ट्रेनी, आज है टॉप एक्ट्रेस

निक्की राय

साक्षी तंवर

टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री साक्षी तंवर ने साल 2000 में आए सीरियल 'कहानी घर घर की' में पार्वती की भूमिका निभाकर सफलता हासिल की थी।

मिडिल क्लास फैमिली

साक्षी का जन्म अलवर की मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था। उनके पिता राजेंद्र सिंह तोमर एक रिटायर्ड सीबीआई ऑफिसर हैं।

दिल्ली से की पढ़ाई

अलवर में केंद्रीय विद्यालय से स्कूलिंग के बाद साक्षी ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया।

सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग का सपना

साक्षी सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती थीं। जब वह एंट्रेंस एग्जाम में फेल हो गईं तो उन्होंने एक्टिंग करने की ठानी।

सेल्स ट्रेनी की जॉब

एक्टिंग से पहले साक्षी ने दिल्ली के ताज पैलेस होटल में बतौर सेल्स ट्रेनी जॉब की। यहां उन्हें 900 रुपए का स्टाइपेंड मिलता था।

दूरदर्शन में किया काम

साक्षी ने अलबेला सुर मेला से बतौर एंकर अपने करियर की शुरुआत की थी। यह दूरदर्शन पर प्रसारित होता था।

एकता कपूर ने दिया ऑफर

उनके काम से प्रभावित होकर एकता कपूर ने उन्हें 'कहानी घर घर की' में रोल ऑफर किया था।

दंगल में मिला काम

साक्षी बड़े अच्छे लगते हैं सीरियल के कारण भी बेहद पॉपुलर हुई थीं। 2017 में आई फिल्म ‘दंगल’ में उन्हें आमिर की पत्नी का रोल मिला।

देखने के लिए क्लिक करें

jennifer winget got more success in the world of television than bollywood

मनोरंजन से संबंधित और  अधिक खबरें