मनोज पांडे
मोटरसाइकिल में हैंडलबार बढ़ा दिए गए हैं। साथ ही इसकी सीट को भी ज्यादा आरामदायक बनाया गया है और साइज को भी बढ़ाया गया है। बाइक के सस्पेंशन को पूरी तरह से बदल दिया गया है। लंबी राइड के लिए इसमें 17 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं।
KTM में पूरी तरह से री-ट्यून किया गया 890 LC8C इंजन दिया गया है। यह इंजन पैरेलल ट्विन मोड में है। यह 8000 आरपीएम पर 105 बीएचपी की पावर और 100 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है। इस इंजन को 6 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है।
KTM ने एयरबॉक्स में भी बदलाव किया है और अब इसमें नया कॉम्पैक्ट एयरबॉक्स है। मोटरसाइकिल में स्ट्रीट फोकस्ड चेसिस, एडजस्टेबल सस्पेंशन के साथ-साथ डुअल डिस्क ब्रेक हैं।
फ्रंट में WP Apex 43mm सस्पेंशन और रियर में WP Apex मोनोशॉक है। मोटरसाइकिल का वजन 194 किलोग्राम है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 227 मिमी है।
KTM 890 SMT में फुल एलईडी लाइट्स, ब्लूटूथ कलर TFT डिस्प्ले, रेन, स्ट्रीट और स्पोर्ट्स के तीन राइडिंग मोड्स, ट्रैक मोड कॉर्नरिंग ट्रैक्शन कंट्रोल और सुपरमोटो मोड के साथ-साथ लीन सेंसिटिव ABS हैं।
मोटरसाइकिल में हीटेड ग्रिप, मोटर स्लिप रेगुलेशन, क्विक शिफ्टर, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।