सुनीता पांडे
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 बाइक को मोटरसाइकिल फेस्टिवल 'Motoverse 2023' में लॉन्च किया गया है।
नई हिमालयन के साथ, रॉयल एनफील्ड ने इस एडवेंचर अनुभव में और बढ़ोतरी का दावा किया है।
भारत में इस बाइक की बुकिंग शुरू हो गई है, मार्च 2024 से इस बाइक की बुकिंग यूरोप में भी शुरू हो जाएगी।
31 दिसंबर 2023 तक स्पेशल ऑफर के तहत Royal Enfield Himalayan 452 की बुकिंग 26,9000 रुपए में की जा सकती है।
इस बाइक को 3 वेरिएंट और 5 कलर में लॉन्च किया गया है।
नई रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 में 451.65cc का सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन होगा।
नई हिमालयन में अलग-अलग साइड पैनल, फ्रंट और रियर फेंडर और फ्रंट में एक नया बीक शामिल है।
नई एलईडी हेडलाइट्स और इंडिकेटर इसे और अधिक एडवांस लुक देते हैं।
कंपनी Royal Enfield ने पिछले साल हिमालयन 411 मॉडल लांच किया था, जिसे काफी सफलता मिली।