अक्सा अंसारी
प्यार का इजहार करने का बेस्ट जरिया माना जाने वाला गुलाब सिर्फ लाल ही नहीं बल्कि कई रंग का होता है।
फीलिंग्स के मुताबिक हर कलर के रोज़ का खास मीनिंग भी होता है, जिसके जरिए आप बिना कहे अपनी भावनाएं सामने वाले तक पहुंचा सकते हैं।
तो इस पोस्ट से जानें की प्यार का पहली बार इजहार करते समय कौन सा गुलाब आपकी फीलिंग्स के अनुसार सही रहेगा।
लाल गुलाब का मतलब होता है
I love you
। यह गुलाब प्यार, रिश्ते की खूबसूरती, रिलेशनशिप के लिए सम्मान और रोमांस का दर्शाता है।
यही वजह है कि लाल गुलाब को प्यार की फीलिंग्स जाहिर करने का परफेक्ट जरिया माना जाता है।
अगर आपको किसी से प्यार हो गया है या रिलेशनशिप की बस शुरुआत ही हुई है तो अट्रैक्शन शो करने के लिए वाइट रोज़ परफेक्ट हैं।
सफेद गुलाब प्योर लव को दिखाता है और सामने वाले को फील करवाता है कि आपने उन्हें अपने लिए चुना है।
अगर आप यह जाहिर करना चाहते हैं कि अपने प्यार को जिंदगी में पाकर आप खुद को कितना खुशकिस्मत महसूस करते हैं।
या फिर उनकी केयर व लव आपके लिए कितना मायने रखता है तो इसके लिए पिंक रोज चुनें। यह गुलाब खुशी, आभार और रिश्ते की सुंदरता को दिखाता है।
पीला गुलाब दोस्ती के रिश्ते और उसके लिए आपके प्यार व स्नेह को दिखाने का अच्छा जरिया है।
इस रंग के गुलाबों को आप न सिर्फ अपने दोस्त बल्कि अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी को भी दे सकते हैं।
ऑरेंज रोज़ इस बात को जाहिर करता है कि आप दोनों एक-दूसरे को लेकर पैशनेट हैं। दोनों अट्रैक्शन महसूस करते हैं।
नारंगी कलर के गुलाब रिश्ते को पहला सीरियस मोड़ देने के लिए सही चुनाव है।
नीले रंग के गुलाब बहुत रेयर होते हैं, यही वजह है कि इन्हें किसी को देना यह दिखाता है कि वह शख्स आपके लिए कितना खास है।
यह इस फीलिंग को जाहिर करता है कि आपके जिंदगी में यूं तो कई लोग हैं लेकिन स्पेशल वन होने के नाते गर्लफ्रेंड या वाइफ की जगह बेहद खास है।