काजल चोपड़े
इस बड़े टूर्नामेंट से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है।
ईशांत शर्मा ने ऋषभ पंत के वर्ल्ड कप खेलने को लेकर संदेह जताया है।
ईशांत शर्मा ने कहा, ‘मुझे ऐसा लगता है कि हम ऋषभ को अगले IPL में भी खेलते नहीं देख पाएंगे क्योंकि उनको कोई छोटी मोटी चोट नहीं लगी है।'
गेंदबाज ने आगे कहा, ‘उन्होंने अभी सिर्फ बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग शुरू की है।’
उन्होंने आगे कहा, ‘इसके बाद ऋषभ को दौड़ना फिर मुड़ना, अभी ऐसी कई चीजें हैं, जो एक विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला।'
ऋषभ पंत 30 दिसंबर 2022 को कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से चोटिल हुए थे।