किन संकेतों को देख बदल देना चाहिए बाइक का टायर

सिमरन सिंह

टायर सिर्फ रबर नहीं, सुरक्षा की गारंटी

बाइक का टायर माइलेज, परफॉर्मेंस और सड़क पर आपकी सुरक्षा में सबसे अहम भूमिका निभाता है।

Source: Pinterest

समय-समय पर करें जांच

अगर आप नियमित रूप से बाइक चलाते हैं तो टायरों की स्थिति को समय-समय पर चेक करना बेहद जरूरी है।

Source: Pinterest

हर टायर की होती है एक उम्र

बाइक के टायर अनंत समय तक नहीं चलते। एक निश्चित दूरी तय करने के बाद उनकी क्षमता कम होने लगती है।

Source: Pinterest

30,000 KM के बाद हो जाएं सतर्क

आमतौर पर एक बाइक टायर लगभग 30,000 किलोमीटर तक अच्छा प्रदर्शन करता है। इसके बाद उसे बदलने पर विचार करना चाहिए।

Source: Pinterest

ग्रिप घिस गई? तुरंत बदलें

अगर टायर की ग्रिप या ट्रेड पैटर्न घिस चुका है तो सड़क पर फिसलने का खतरा बढ़ जाता है।

Source: Pinterest

ट्यूबलेस टायर भी नहीं रहते हमेशा नए

बार-बार पंचर होने वाले ट्यूबलेस टायर कमजोर हो जाते हैं। ऐसे टायरों को रिप्लेस करना बेहतर होता है।

Source: Pinterest

खराब टायर बढ़ाते हैं हादसों का खतरा

घिसे हुए या कमजोर टायर अचानक फट सकते हैं, जिससे सड़क दुर्घटना होने की आशंका बढ़ जाती है।

Source: Pinterest

लापरवाही पड़ सकती है महंगी

कई लोग पैसे बचाने के लिए पुराने टायर इस्तेमाल करते रहते हैं, लेकिन यह फैसला जान जोखिम में डाल सकता है।

Source: Pinterest

सुरक्षित सफर के लिए याद रखें ये बात

बाइक के टायरों की नियमित जांच करें और जरूरत पड़ते ही उन्हें बदलवा दें। सुरक्षित टायर ही सुरक्षित यात्रा की कुंजी हैं।

Source: Pinterest

आपके फोन में छिपे हैं ये 12 स्मार्ट AI फीचर्स, ज्यादातर लोग नहीं करते इस्तेमाल

Swipe Up