प्रीति शर्मा
गर्मियों के समय शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आम पन्ना पिया जाता है।
आम पन्ना कच्चे आम से बनी ड्रिंक होती है जो लू से बचने में मदद करते हैं।
आम पन्ना पीने से शरीर को ताजगी मिलती है और एनर्जी बनी रहती है।
अगर आप कोई शारीरिक गतिविधि कर रहे हैं तो आम पन्ना हाइड्रेट रखने का काम करेगा।
इसे रोजाना पीने से पाचन बेहतर होता है और पेट की गर्मी कम होती है।
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं।
आम पन्ना नाश्ते के बाद या दोपहर में खाने के बाद पीना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
हालांकि आम पन्ना किसी भी समय पिया जा सकता है जो शरीर को फायदा पहुंचाता है।