सुनीता पांडे
बैंगन में पाया जाने वाला फेनोलिक्स (कार्बोलिक एसिड) टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को कम करता है।
बैंगन में विटामिन ए और सी के साथ बी-कैरोटीन और पॉलीफेनोलिक यौगिक पाए जाते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।
बैंगन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण, हृदय संबंधी बीमारियों को दूर रखने में मदद करते हैं।
शोध के अनुसार, बैंगन के नियमित सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम हो जाती है।
बैंगन में मौजूद फाइबर की भरपूर मात्रा खाने को जल्दी पचाती है और कब्ज जैसी समस्याओं से दूर रखती है।
बैंगन का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और जल्दी भूख नहीं लगती, यह वजन कम करने में बहुत कारगर है।
आयरन, जिंक, फोलेट और विटामिन ए, बी और सी मानसिक स्वास्थ्य के लिए उपयोगी माने जाते हैं, जो बैंगन में भी उपलब्ध होते हैं।
कैंसर से पीड़ित लोगों के लिए बैंगन का सेवन काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकता है।
इसमें एंथोसायनिन नामक एक विशेष तत्व पाया जाता है, जो कैंसर कोशिकाओं के प्रभाव को कम करने का काम करता है।
Disclaimer: यहां दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना उद्देश्यों के लिए हैं। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।