सुनीता पांडे
आंखों के नीचे डार्क सर्कल सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी एक बड़ी समस्या है।
तनाव, कम नींद, कम पानी पीना, हार्मोनल बदलाव, अनियमित जीवनशैली, आनुवंशिक समस्याएं जैसे इसके कई कारण हैं।
लेकिन कुछ घरेलू उपाय से आप डार्क सर्कल से छुटकारा पा सकते हैं।
टमाटर न सिर्फ डार्क सर्कल्स को कम करता है बल्कि त्वचा को मुलायम भी बनाता है।
एक चम्मच टमाटर के रस में एक चम्मच नींबू मिलाकर लगाने से डार्क सर्कल कम हो जाएंगे।
आलू के रस में रुई भिगोकर आंखों के काले घेरे पर रखने से आपको एक हफ्ते के अंदर ही असर दिखना शुरू हो जाएगा।
ग्रीन टी बैग्स को कुछ देर फ्रिज में रखने के बाद आंखों पर रखने से काले घेरे कम हो जाते हैं।
विटामिन ई से भरपूर बादाम का तेल त्वचा को मुलायम बनाने के अलावा डार्क सर्कल के लिए भी फायदेमंद है।
रात को सोने से पहले काले घेरों पर बादाम के तेल की हल्की मालिश करने से डार्क सर्कल कम हो जाते हैं।
संतरे के रस में ग्लिसरीन की कुछ बूंदें मिलाकर लगाने से न सिर्फ काले घेरे खत्म होंगे बल्कि आंखों में प्राकृतिक चमक भी आएगी।
घर पर कुछ मिनट योग और ध्यान करने से न सिर्फ काले घेरे कम होंगे बल्कि पूरे शरीर को फायदा मिलेगा।
Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है, कृपया कोई भी उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।