सिमरन सिंह
ठंडी की हुई ग्रीन टी या ब्लैक टी की थैली को आँखों पर 10–15 मिनट रखने से सूजन और कालापन कम होता है।
ठंडे खीरे के पतले स्लाइस को आँखों पर रखने से त्वचा को ठंडक मिलती है और डार्क सर्कल हल्के होते हैं।
कच्चे आलू को कद्दूकस कर उसका रस निकालें और रुई की मदद से आँखों के नीचे लगाएं। इसमें मौजूद ब्लीचिंग गुण काले घेरों को कम करते हैं।
सोने से पहले शुद्ध एलोवेरा जेल लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। यह त्वचा को हाइड्रेट करता है और डार्क सर्कल को कम करता है।
रात को सोने से पहले हल्के हाथों से आँखों के नीचे कोकोनट ऑयल से मसाज करें। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं।
गुलाब जल में रुई भिगोकर आँखों पर रखें। इससे आँखों को ताजगी मिलती है और काले घेरे कम होते हैं।
दूध और शहद को मिलाकर आँखों के नीचे लगाने से स्किन ब्राइट होती है और डार्क सर्कल में सुधार आता है।
रोज़ाना कम से कम 7–8 घंटे की नींद लें। अपर्याप्त नींद डार्क सर्कल का मुख्य कारण होती है।