दीपिका पाल
शारदीय नवरात्रि में कलश स्थापना का महत्व होता है जो देवी मां के आव्हान के लिए रखा जाता है।
कलश को देवी शक्ति और दुर्गा की पवित्रता का प्रतीक माना जाता है।
कलश में संपूर्ण ब्रह्मांड और सभी देवी-देवताओं का वास होता है। कलश के कंठ में त्रिदेव का वास होता है।
कलश में रखा जल ब्रह्मांड की सभी सकारात्मक ऊर्जाओं का स्रोत माना जाता है।
इसे घर के पूजा कक्ष या उत्तर-पूर्व कोण जैसे पवित्र स्थान पर रखा जाता है।
कलश को शुभता और मंगल का प्रतीक माना जाता है, जो घर में सुख-शांति और समृद्धि लाता है।
कलश में जल, आम के पत्ते, सुपारी, सिक्के, चावल और नारियल रखा जाता है। जिनका अलग-अलग महत्व होता है।
नवरात्रि के अलावा अन्य पूजा अनुष्ठानों में कलश की स्थापना की जाती है।