प्रीति शर्मा
क्या आपने कभी गौर किया है कि 100, 200 और 500 के नोटों के किनारों पर छोटी लकीरें होती हैं।
नोटों के किनारों पर बनी ये लाइन कोई डिजाइन नहीं बल्कि एक खास फीचर है।
नोटों के किनारों पर बनी इन तिरछी लाइनों को तकनीकी भाषा में ब्लीड मार्क्स कहा जाता है।
भारतीय रिजर्व बैंक ने ये लाइनें विशेष रूप से दृष्टिबाधित लोगों के लिए बनाई हैं।
इन लाइनों को छू कर वह नोट की कीमत को पहचान सकते हैं।
100 के नोट के दोनों किनारों पर 4-4 तिरछी लाइन होती है। जिन्हें छूकर समझ सकते हैं।
200 के नोट पर 4 लाइनें होते हैं लेकिन इनके बीच में एक छोटे बिंदु भी होते हैं।
वहीं 500 के नोट की पहचान है कि दोनों किनारों पर 5-5 ब्लीड मार्क्स होते हैं।