सुनीता पांडे
ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर Realme Days Sale में आप Realme 11x 5G को 528 रुपये की शुरुआती EMI पर घर ला सकते हैं।
इसके अलावा इस स्मार्टफोन की खरीद पर कंपनी की ओर से कैशबैक और बैंक डिस्काउंट ऑफर भी उपलब्ध है।
Realme का यह 5G स्मार्टफोन 64MP कैमरा, 5000mAh की दमदार बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आता है।
Realme 11x 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में खरीद सकते हैं।
इसके बेस वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 15,999 रुपये में आता है।
इसे दो कलर ऑप्शन- मिडनाइट ब्लैक और पर्पल में खरीदा जा सकता है।
इस स्मार्टफोन की खरीद पर 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट HDFC और SBI क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा।
वहीं, Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से फोन खरीदने पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा।
फोन के शुरुआती वेरिएंट को 528 रुपये, जबकि टॉप वेरिएंट को 563 रुपये की EMI पर घर ला सकते हैं।