सुनीता पांडे
चेहरे पर चमक लाने के लिए आप कच्चे दूध और केले का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह मिश्रण आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड रखकर तरोताजा महसूस कराता है।
आप कच्चे दूध के साथ पपीते का फेस पैक भी लगा सकते हैं।
पपीते में मौजूद आवश्यक पोषक तत्व और मिनरल्स त्वचा को मुलायम बनाते हैं।
विटामिन ई से भरपूर दूध रूखी और बेजान त्वचा को नमी प्रदान करता है।
खीरे के रस में कच्चा दूध या दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
इससे न सिर्फ त्वचा चमकेगी बल्कि त्वचा के अंदर तक नमी भी मिलेगी।
इससे आपके चेहरे से गंदगी दूर हो जाएगी और आपकी त्वचा में ताजगी भी आएगी।
कच्चे दूध से चेहरे की मसाज करना एक बेहतरीन टोनर के रूप में काम करता है।
Disclaimer: यहां दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना उद्देश्यों के लिए हैं। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।