सुनीता पांडे
रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की गूंज देश-विदेश में सुनाई दे रही है।
पूरे देश में दिवाली जैसा माहौल है और हर कोई अयोध्या के भव्य मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साहित है।
इस बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी का घर 'एंटीलिया' भी 'राममय' हो गया है।
मुकेश अंबानी का घर 'एंटीलिया' भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा है।
मुकेश अंबानी के घर 'एंटीलिया' को भी भगवान राम की थीम पर सजाया गया है।
मुकेश अंबानी का पूरा परिवार नए राम मंदिर में 'प्राण-प्रतिष्ठा' समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या में हैं।
इस वक्त 'एंटीलिया' में दिवाली जैसा माहौल नजर आ रहा है।
राम मंदिर की प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए रिलायंस की ओर से एंटीलिया में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।
Ramlala idol, Arun Yogiraj, Karnataka, Ayodhya, Story of Arun Yogiraj
रामलला के अभिषेक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।
मंदिर के गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम दोपहर 12:05 बजे शुरू होगा और दोपहर 1 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान चलेगा।