दीपिका पाल
यह एक तरह का सूखा हुआ अंगूर है जिसे काली किशमिश भी कहते है।
यह विटामिन, फाइबर, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।
एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी से भरपूर मुनक्का शरीर के लिए इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है।
किशमिश में लिपिड (वसा) कम करने और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद होता है।
मुनक्का का सेवन थकान और कमजोरी से राहत दिलाने में भी उपयोगी माना जाता है।
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी पानी में मुनक्का उबालकर इसका सेवन करना लाभदायी माना जाता है।
इसमें पाए जाने वाले कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज की वजह से मुनक्का हड्डियों और दांतों को मजबूती देता है।
एक गिलास पानी में 8 - 10 मुनक्के को भिगोकर सुबह उस पानी को पीने से शरीर में खून बढ़ता है। (Ians)