प्रीति शर्मा
होली खेलने से पहले पूरे शरीर पर नारियल या सरसों के तेल की मालिश करें।
तेल से स्किन पर एक सुरक्षा कवच बन जाता है जिससे रंग अंदर नहीं जाते हैं।
नाखूनों के कोनों में वैसलीन लगाएं और साथ ही डार्क कलर की नेल पेंट लगाएं।
बालों को सुरक्षित रखने के लिए अच्छी तरह से तेल लगाएं और उन्हें खुला न छोड़ें।
होली पर अक्सर धूप हो जाती है ऐसे में सनस्क्रीम लगाकर ही बाहर निकलें।
कानों के पीछे और होंठों पर लिप बाम या वैसलीन जरूर लगाएं जिससे कलर जल्दी निकल जाए।
होली खेलने निकलने से पहले खूब सारा पानी पिएं जिससे स्किन हाइड्रेट रह सके।
इन टिप्स की मदद से आप होली का जमकर मजा ले सकते हैं बिना किसी डर के।