अनिल सिंह
प्रज्ञा सिंह ठाकुर की जगह बीजेपी ने भोपाल के पूर्व मेयर आलोक शर्मा को भोपाल लोकसभा सीट का उम्मीदवार बनाया है।
बीजेपी की लिस्ट में प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम नहीं होना चौकाने वाली घटना है। जानकारों का मानना है कि गोडसे को देशभक्त बताने की उन्हें सज़ा मिली है।
Narendra modi
modi shah
भोपाल से टिकट कटने के बाद अपनी सफाई में प्रज्ञा सिंह ने कहा, ये पार्टी और संगठन का फैसला है जो हमारे लिए सर्वोपरि है।
प्रज्ञा सिंह ने कहा, हमारे यहाँ संगठन ही अहम होता है। उसका निर्णय सहज स्वीकार्य होता है। मैंने 2019 में भी टिकट नहीं मांगा था।
Alok Sharma Ex Mayor Bhopal
2019 में सांसद बनने के बाद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने लोकसभा में चर्चा के दौरान नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था।
कोविड-19 की दूसरी लहर के समय प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था कि गोमूत्र पीने से कोरोना से बचा जा सकता है और ये फेफड़ों को भी संक्रमण से बचाता है।
2022 में प्रज्ञा ठाकुर के बयान से तब विवाद मच गया जब उन्होंने कहा कि हिंदुओं को अपनी रक्षा के लिए हथियार रखने चाहिए।