प्रीति शर्मा
पक्के रंगों और जलन से डैमेज हुई स्किन को रिपेयर करने के लिए घरेलू तरीके बेस्ट होते हैं।
केमिकल युक्त रंग त्वचा का नेचुरल ऑयल छीन लेते हैं जिससे चेहरा रूखा और बेजान हो जाता है।
चेहरे पर 15 मिनट ठंडा दही लगाएं जो स्किन की जलन को शांत करने में मदद करेगा।
रंगों से रैशेज या खुजली हो रही है तो फ्रेश एलोवेरा जेल लगाएं जो स्किन को हील करेगा।
बेसन, हल्दी और कच्चे दूध का पेस्ट पक्के रंगों की गहराई से सफाई करेगा।
नारियल तेल की कुछ बूंदे नहाने के बाद लगाएं जो रूखापन को जड़ से खत्म कर देगा।
खीरे का रस चेहरे की लालिमा को कम करेगा। इसे कॉटन बॉल की मदद से लगाएं।
स्किन को अंदर से रिपेयर करने के लिए खूब पानी पिएं और सनस्क्रीन जरूर लगाएं।