Gen Z Slang 2026: Rizz से Delulu तक, जानें जेन जी के 10 पॉपुलर शब्द

अंकिता पटेल

जेन जी स्लैंग

आजकल सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान कई ऐसे अंग्रेजी शब्द सुनने को मिलते हैं, जिनका मतलब हर किसी को पता नहीं होता। Gen Z की यह खास भाषा रील्स, मीम्स और चैटिंग में खूब दिखाई देती है।

जेन जी स्लैंग | Source: Pinterest

Rizz

Rizz का इस्तेमाल किसी व्यक्ति के आकर्षण या सामने वाले को प्रभावित करने की क्षमता के लिए किया जाता है। यह शब्द खासतौर पर फ्लर्टिंग और डेटिंग से जुड़ी बातचीत में सुनने को मिलता है।

Rizz | Source: Pinterest

Delulu

Delulu शब्द Delusional से बना है। इसका इस्तेमाल तब किया जाता है, जब कोई व्यक्ति किसी बात को लेकर जरूरत से ज्यादा कल्पना करने लगे या बिना ठोस वजह के उम्मीद पाल ले।

डेलुलु | Source: Pinterest

No Cap

No Cap का इस्तेमाल अपनी बात पर जोर देने के लिए किया जाता है। जब कोई बताना चाहता है कि वह सच बोल रहा है या अपनी बात बढ़ा-चढ़ाकर नहीं कह रहा, तो इस स्लैंग का इस्तेमाल करता है।

नो कैप | Source: Pinterest

Slay

Slay का इस्तेमाल किसी के शानदार प्रदर्शन, स्टाइल या आत्मविश्वास की तारीफ करने के लिए होता है। किसी का आउटफिट बहुत अच्छा लगे या उसने कोई काम बेहतरीन तरीके से किया हो, तो यह शब्द कहा जा सकता है।

स्ले | Source: Pinterest

Cooked

Cooked का इस्तेमाल तब किया जाता है, जब कोई व्यक्ति मुश्किल में हो, बहुत थक गया हो या उसे लगे कि अब स्थिति संभालना कठिन है। दोस्तों की बातचीत में इसे अक्सर मजाकिया अंदाज में इस्तेमाल किया जाता है।

कुक्ड | Source: Pinterest

Mid

Mid का मतलब है कोई चीज न बहुत अच्छी है और न बहुत खराब। किसी फिल्म, गाने, खाने या ट्रेंड से उम्मीद ज्यादा हो, लेकिन वह सामान्य लगे, तो उसके लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया जा सकता है।

मीड | Source: Pinterest

Aura Farming

Aura Farming का इस्तेमाल तब होता है, जब कोई व्यक्ति जानबूझकर ऐसा अंदाज अपनाए जिससे वह बेहद कूल, कॉन्फिडेंट या जिज्ञासा पैदा करने वाला दिखे।

Aura Farming | Source: Pinterest

Ghosting

Ghosting का मतलब है किसी व्यक्ति से अचानक संपर्क तोड़ लेना और उसके मैसेज या कॉल का जवाब देना बंद कर देना। यह शब्द दोस्ती और डेटिंग, दोनों तरह के रिश्तों की बातचीत में इस्तेमाल होता है।

घोस्टिंग | Source: Pinterest

Main Character Energy

Main Character Energy उस अंदाज को कहते हैं, जिसमें कोई व्यक्ति आत्मविश्वास के साथ अपनी पसंद और प्राथमिकताओं को महत्व देता है।

मेन कैरेक्टर एनर्जी | Source: Pinterest

Silver Necklace Designs: चांदी के नेकलेस के 10 यूनिक डिजाइन

Swipe Up