मनोज पांडे
POCO F5 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 प्लस जेन 2 चिपसेट के साथ गीकबेंच पर दिखाया गया है जिसमें 2.92GHz तक क्लॉक वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर शामिल है।
साथ ही इस लिस्टिंग में फोन के 8GB रैम वेरिएंट का भी खुलासा हुआ है। गीकबेंच पर पोको फोन को एंड्रॉइड 13 ओएस पर चलता दिखाया गया है।
फोन के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए POCO F5 स्मार्टफोन को 6.67 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है जो FullHD+ पिक्सल रेजोल्यूशन पर काम करेगा।
फोटोग्राफी के लिए POCO F5 में ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है। बैक पैनल पर OIS फीचर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है।
इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।