सूर्यकांत तिवारी
स्पीकर ओम बिड़ला भी इस मौके पर मौजूद रहे।
नए संसद भवन को 971 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इसमें 1272 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
इस ख़ास मौके पर चेन्नई से आए धर्मपुरम अधीनम मठ के 21 अधीनम ने PM मोदी को सेंगोल सौंपा। प्रधानमंत्री ने सेंगोल को दंडवत प्रणाम किया और साधु-संतों का पवन आशीर्वाद लिया।
आज PM मोदी ने मंत्रोच्चार के बीच सेंगोल को स्पीकर की कुर्सी के बगल स्थापित कर दिया है। PM मोदी ने सेंगोल को लोक सभा में स्पीकर के दाहिने ओर स्थापित कर दिया है।
आज कार्यक्रम सुबह साढ़े 7 बजे से पूजा और हवन के साथ शुरू हुआ। अब यह 7 घंटे चलेगा। आज साढ़े 8 से 9 बजे के बीच लोकसभा में स्पीकर की कुर्सी के पास सेंगोल की स्थापना की गई।
इनमें अब लोकसभा में 888 और राज्यसभा में 384 सांसद बैठ सकते हैं। नई संसद में कई तरह की मॉडर्न फैसिलिटी हैं। इसमें अनेकों एडवांस्ड फीचर्स लगाए गए हैं।
एक वृहद एडवांस्ड सिक्योरिटी सिस्टम भी यहां स्थापित है। इसमें एक कॉन्सिट्टूयशन हॉल भी है। इसके अलावा और भी कई तरह की जरुरी सुविधाएं हैं।