दिवाली पर क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने जा रहे हैं? इन 7 गलतियों से बचें, वरना होगा कर्ज

सिमरन सिंह

दिवाली की शॉपिंग में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं?

जरा संभलकर! छोटी-छोटी गलतियां आपको कर्ज के जाल में फंसा सकती हैं। खरीदारी से पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें।

Credit Card | Source. Pinterest

क्रेडिट लिमिट का पूरा इस्तेमाल न करें

दिवाली की शॉपिंग में अपने क्रेडिट कार्ड की पूरी लिमिट खर्च न करें। कोशिश करें कि कुल लिमिट का 30% से 40% तक ही इस्तेमाल हो। इससे खर्च पर नियंत्रण रखने और क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

Credit Card | Source. Pinterest

जरूरत और चाहत में फर्क समझें

त्योहारी सीजन में आकर्षक ऑफर्स देखकर गैरजरूरी सामान खरीदने से बचें। शॉपिंग पर निकलने से पहले जरूरी चीजों की लिस्ट बनाएं। पहले जरूरत का सामान खरीदें और उसके बाद ही बाकी चीजों पर खर्च करने का फैसला लें।

Credit Card | Source. Pinterest

नो-कॉस्ट EMI की शर्तें जरूर पढ़ें

नो-कॉस्ट EMI पर महंगा सामान खरीदने से पहले उसकी सभी शर्तें जांचें। प्रोसेसिंग फीस, ब्याज, GST और दूसरे संभावित शुल्कों की जानकारी लें। कई बार छूट या डिस्काउंट छोड़ने की वजह से यह ऑफर उतना फायदेमंद नहीं रहता, जितना दिखता है।

No Cost EMI | Source. Pinterest

सिर्फ Minimum Due चुकाने की गलती न करें

क्रेडिट कार्ड का बिल आने पर सिर्फ मिनिमम ड्यू चुकाकर निश्चिंत न हो जाएं। इससे बाकी बकाया रकम पर ब्याज लग सकता है। समय के साथ यह राशि बढ़ती जाती है। इसलिए संभव हो तो हर महीने पूरा बिल तय तारीख तक चुकाएं।

Credit Card | Source. Pinterest

शॉपिंग से पहले बजट तय करें

दिवाली की खरीदारी शुरू करने से पहले तय करें कि आप कितना खर्च कर सकते हैं। बैंकिंग ऐप या क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट के जरिए नियमित रूप से ट्रांजैक्शन चेक करें। इससे बजट से बाहर जाने से बच सकते हैं।

Shopping | Source. Pinterest

डिस्काउंट और कैशबैक की जांच करें

किसी भी ऑफर पर खरीदारी करने से पहले अलग-अलग बैंकों और ब्रांड्स की शर्तें देखें। न्यूनतम खरीदारी की सीमा, अधिकतम कैशबैक और ऑफर की वैधता जरूर जांचें। सिर्फ बड़े डिस्काउंट के लालच में खरीदारी न करें।

Cashback | Source. Pinterest

क्रेडिट कार्ड से ATM कैश निकालने से बचें

क्रेडिट कार्ड से ATM के जरिए पैसे निकालना महंगा पड़ सकता है। इस पर कैश एडवांस फीस और निकासी के दिन से ही ब्याज लग सकता है। इसलिए आपात स्थिति को छोड़कर इस सुविधा का इस्तेमाल करने से बचें।

ATM | Source. Pinterest

इन 7 बातों का रखें ध्यान

  • स्मार्ट शॉपिंग के लिए याद रखें ये नियम

  • क्रेडिट लिमिट का पूरा इस्तेमाल न करें।

  • जरूरत के हिसाब से खरीदारी करें।

  • EMI की शर्तें जांचें।

  • पूरा बिल समय पर चुकाएं।

  • बजट बनाकर खर्च करें।

  • ऑफर की असली बचत समझें।

  • ATM से कैश निकालने से बचें।

Credit Card | Source. Pinterest

इस दिवाली खुशियां खरीदें, कर्ज नहीं!

क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करना गलत नहीं है, लेकिन बिना योजना के खर्च करना परेशानी बढ़ा सकता है। बजट और भुगतान का ध्यान रखकर त्योहार का आनंद लें।

Diwali | Source. Pinterest

दिवाली पर घर जगमगाने के साथ बिजली का बिल भी रखें कम, अपनाएं ये 7 आसान तरीके

Diwali
Swipe Up