सिमरन सिंह
नया टीवी खरीदते समय सिर्फ स्क्रीन का साइज न देखें। कमरे का आकार और बैठने की दूरी भी तय करती है कि आपके लिए 32, 43 या 55 इंच का टीवी बेहतर रहेगा।
टीवी और सोफे या बिस्तर के बीच कितनी दूरी है, यह जानना जरूरी है। इसी के आधार पर आप सही स्क्रीन साइज चुन सकते हैं।
अगर आप टीवी से करीब 4–6 फीट दूर बैठते हैं, तो 32 से 43 इंच की स्क्रीन आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है।
छोटा बेडरूम, किचन या सेकंड टीवी चाहिए तो 32 इंच का मॉडल चुन सकते हैं। करीब 4–5 फीट की दूरी से सामान्य कंटेंट देखने के लिए यह ठीक रहता है।
छोटे और मीडियम कमरे के लिए 43 इंच का टीवी अच्छा विकल्प है। करीब 5–7 फीट की दूरी पर फिल्में, सीरियल और ऑनलाइन कंटेंट देखने का अनुभव बेहतर हो सकता है।
अगर आपका लिविंग रूम बड़ा है और आप परिवार के साथ फिल्में या स्पोर्ट्स देखते हैं, तो 55 इंच की स्क्रीन पर विचार कर सकते हैं।
टीवी से बैठने की दूरी 8 फीट से ज्यादा है, तो 55 इंच या उससे बड़ी स्क्रीन देखने के अनुभव को बेहतर बना सकती है।
43 या 55 इंच का टीवी खरीदते समय 4K रिजॉल्यूशन पर विचार करें। ज्यादा पिक्सेल होने से तस्वीर में बेहतर डिटेल मिल सकती है, खासकर बड़े स्क्रीन पर।
तेज रोशनी वाले कमरे में अच्छी ब्राइटनेस वाला टीवी चुनें। परिवार के साथ देखने के लिए बड़ी स्क्रीन और गेमिंग के लिए कम लेटेंसी व जरूरी गेमिंग फीचर्स भी जांचें।
4–5 फीट दूरी पर 32 इंच, 5–7 फीट पर 43 इंच और 7–9 फीट या उससे ज्यादा दूरी पर 55 इंच पर विचार करें। खरीदने से पहले कमरे की दूरी और अपनी जरूरत जरूर जांचें।