प्रीति शर्मा
चित्रकूट बहुत ही सुंदर जगह है जो उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच विंध्य पर्वत और जंगलों से घिरी हुई है।
यहां पर गोदावरी गुफाएं देखने के लिए अच्छी जगह है। कहते हैं कि इस जगह पर भगवान राम और लक्ष्मण दरबार रखने के लिए मिले थे।
रामघाट हिंदू परंपराओं के अनुसार एक बहुत ही पवित्र स्थान माना गया है। यह जगह मंदाकिनी नदी के किनारे स्थित है।
इस खूबसूरत जगह आपको कई ऐसे स्थान मिल जाएंगे जो भगवान राम और माता सीता से संबंधित हैं।
यहां पर घूमने के लिए कई सारी जगह है। स्फटिक शिला चित्रकूट में सबसे प्रसिद्ध स्थल में से एक है।
स्फटिक शिला का अर्थ है वह पत्थर जिस पर भगवान राम के पांव के छाप हैं। इसे देखने लोग दूर दूर से आते हैं।
जानकी कुंड मंदाकिनी नदी के किनारे स्थित है। यह भी हिंदुओं का पवित्र स्थान है। यहां पर आप घूमने आ सकते हैं।
राम नवमी के शुभ अवसर पर भगवान राम से जुड़ी इन खास और खूबसूरत जगहों को घूमने का प्लान किया जा सकता है।