Phone Safety Tips: रात में सोते समय फोन कहां रखना चाहिए? जानें 10 जरूरी बातें

सिमरन सिंह

फोन को तकिए के नीचे रखकर सोते हैं?

यह आदत छोड़ना बेहतर है। खासकर चार्जिंग के दौरान फोन को तकिए या कंबल के नीचे रखने से गर्मी बाहर नहीं निकल पाती और ओवरहीटिंग का खतरा बढ़ सकता है।

Phone Under the Pillow | Source. Pinterest

चार्जिंग के दौरान बिस्तर से रखें दूर

फोन को बिस्तर, सोफे या किसी मुलायम सतह पर चार्ज न करें। ऐसी जगह चुनें जहां हवा आती-जाती रहे और फोन के आसपास गर्मी जमा न हो।

phone charging in bed | Source. Pinterest

फोन रखने की सबसे सही जगह

सोते समय फोन को बेड से थोड़ी दूरी पर रखी साइड टेबल या किसी दूसरी सपाट सतह पर रखें। उसे ऐसी जगह न रखें जहां वह तकिए, चादर या कंबल से ढक जाए।

Phone Safety | Source. Pinterest

चार्जर और केबल भी करें चेक

फोन चार्ज करने के लिए निर्माता की सलाह वाला अच्छी क्वालिटी का चार्जर इस्तेमाल करें। कटे-फटे केबल, ढीले कनेक्टर या खराब एडॉप्टर से चार्जिंग करने से बचें।

Phone Charger | Source. Pinterest

बैटरी फूलने पर न करें नजरअंदाज

अगर फोन की बैटरी फूल गई है, फोन असामान्य रूप से गर्म होता है या उसमें से अजीब गंध आती है, तो चार्जिंग बंद करें और अधिकृत सर्विस सेंटर से जांच करवाएं।

Phone Battery | Source. Pinterest

नोटिफिकेशन से भी टूट सकती है नींद

रात में बार-बार आने वाले मैसेज, कॉल और ऐप अलर्ट आपकी नींद में खलल डाल सकते हैं। सोने से पहले Do Not Disturb मोड ऑन करना मददगार हो सकता है।

Do Not Disturb | Source. Pinterest

सोने से पहले स्क्रीन से बनाएं दूरी

बिस्तर पर लेटकर देर तक रील्स या वीडियो देखने से नींद आने का समय प्रभावित हो सकता है। सोने से करीब एक घंटे पहले स्क्रीन से दूरी बनाने की कोशिश करें।

Phone Safety | Source. Pinterest

अलार्म के लिए फोन पास रखना जरूरी नहीं

सुबह अलार्म सुनने के लिए फोन को तकिए के नीचे रखने की जरूरत नहीं है। उसे बेड से दूर किसी सुरक्षित सतह पर रखें, जहां अलार्म सुनाई दे सके।

phone alarm | Source. Pinterest

क्या फोन का रेडिएशन दिमाग को नुकसान पहुंचाता है?

मोबाइल फोन रेडियोफ्रीक्वेंसी सिग्नल उत्सर्जित करते हैं, लेकिन मौजूदा वैज्ञानिक प्रमाणों से सामान्य स्तर के संपर्क में दिमाग या नर्वस सिस्टम को नुकसान होने की पुष्टि नहीं हुई है। इस बारे में शोध जारी है।

phone radiation | Source. Pinterest

सोने से पहले अपनाएं ये 4 आदतें

फोन को बिस्तर से दूर रखें, चार्जिंग के लिए हवादार जगह चुनें, Do Not Disturb मोड ऑन करें और सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें। छोटी सावधानियां आपकी नींद और डिवाइस की सुरक्षा दोनों के लिए फायदेमंद हैं।

Sleeping | Source. Pinterest

भारत की 5 शानदार Hybrid Cars, माइलेज 27.97 kmpl तक, जानें कीमत और फीचर्स

Hybrid Cars
Swipe Up