सिमरन सिंह
गर्मियों में फोन का थोड़ा गर्म होना सामान्य है, लेकिन अगर डिवाइस बहुत ज्यादा हीट होने लगे तो बैटरी और हार्डवेयर को नुकसान पहुंच सकता है।
फोन गर्म होते ही उसे फ्रिज या फ्रीजर में रखना बड़ी गलती है। ऐसा करने से अंदर नमी बन सकती है, जो मदरबोर्ड और इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकती है।
फोन को बंद करें
कवर हटा दें
ठंडी और छायादार जगह पर रखें
फोन को धीरे-धीरे सामान्य तापमान पर आने दें।
चार्जिंग करते समय गेम खेलना, वीडियो देखना या सोशल मीडिया चलाना फोन का तापमान तेजी से बढ़ा सकता है। इससे बैटरी की हेल्थ भी खराब हो सकती है।
गर्मियों में कार के अंदर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। फोन को कार की सीट, बाइक की डिक्की या सीधी धूप में छोड़ना खतरनाक साबित हो सकता है।
अगर फोन पहले से गर्म है तो हाई-ग्राफिक्स गेम्स, वीडियो एडिटिंग और भारी ऐप्स चलाने से बचें। इससे प्रोसेसर पर दबाव बढ़ता है और फोन और ज्यादा हीट हो सकता है।
सस्ते और खराब क्वालिटी के चार्जर फोन को जरूरत से ज्यादा गर्म कर सकते हैं। हमेशा ओरिजिनल या प्रमाणित चार्जर का इस्तेमाल करें।
बैकग्राउंड ऐप्स बंद करें
ब्राइटनेस कम रखें
जरूरत न हो तो GPS और Bluetooth बंद करें
धूप से बचाकर रखें
फोन गर्म हो तो घबराएं नहीं!
फ्रिज में न रखें
चार्जिंग के दौरान गेमिंग न करें
धूप में न छोड़ें
लोकल चार्जर न इस्तेमाल करें
इन आसान टिप्स से आपका स्मार्टफोन गर्मियों में भी सुरक्षित रहेगा।