सिमरन सिंह
फोन की स्क्रीन सबसे ज्यादा बैटरी खर्च करती है। 100% ब्राइटनेस पर इस्तेमाल करने से बैटरी तेजी से खत्म होती है।
ऑटो-ब्राइटनेस फीचर स्क्रीन की रोशनी को जरूरत के हिसाब से एडजस्ट करता है, जिससे बैटरी की बचत होती है।
कई ऐप्स बिना इस्तेमाल किए भी इंटरनेट, लोकेशन और डेटा का उपयोग करते रहते हैं, जिससे बैटरी तेजी से ड्रेन होती है।
जरूरत न होने पर Bluetooth, GPS और Wi-Fi बंद रखें। ये फीचर्स लगातार बैटरी खर्च करते हैं।
हर नोटिफिकेशन के साथ स्क्रीन ऑन होती है और प्रोसेसर एक्टिव होता है। अनावश्यक ऐप्स की नोटिफिकेशन बंद करें।
बैटरी को बार-बार पूरी तरह खत्म होने देना उसकी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है।
ओवरनाइट चार्जिंग लंबे समय में बैटरी की क्षमता को प्रभावित कर सकती है। बैटरी को 20% से 80% के बीच रखना बेहतर माना जाता है।
नए अपडेट्स में बैटरी ऑप्टिमाइजेशन और परफॉर्मेंस सुधार के फीचर्स शामिल होते हैं। फोन को अपडेट रखना जरूरी है।
ब्राइटनेस कम रखें
अनावश्यक ऐप्स हटाएं
GPS और Bluetooth जरूरत पर ही चालू करें
फोन को नियमित अपडेट करें