सिमरन सिंह
दुनिया में कई जनजातियां अजीबोगरीब परंपरा के लिए भी जानी जाती हैं।
ऐसे ही जनजाति है, जो मोटे होने के लिए दूध और खून को मिलाकर पीते हैं।
इथियोपिया में रहने वाली बोदी जनजाति के लोग मोटे होने के लिए दूध और खून को मिलाकर पीते हैं।
बोदी जनजाति के लोग हर 6 महीने में प्रतिस्पर्धा आयोजित करते है।
इस प्रतिस्पर्धा में सबसे मोटे व्यक्ति को हीरो माना जाता है।
प्रतिस्पर्धा के लिए लोग 6 महीने तक एक कमरे में रहकर दूध और खून जैसे अन्य चीजों का सेवन करते हैं।
इस प्रतिस्पर्धा के आखिरी दिन एक जानवर की बलि दी जाती है।